UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भारी बारिश से थल में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त

पिथौरागढ़(आरएनएस)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तहसील के रजगोड़ा निवासी गिरीश उपाध्याय के आवासीय मकान के आगे की सुरक्षा दीवार बारिश से ध्वस्त हो गई। दीवार के गिरने से मकान व पैदल रास्ते को खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को उपाध्याय के पुत्र चेतन उपाध्याय ने ने बताया कि शनिवार की सुबह 6 बजे मकान के आगे की दीवार ध्वस्त हो गई। कहा कि बारिश से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे आवासीय भवन खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने इसकी सूचना डीडीहाट के राजस्व उपनिरीक्षक को दी। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की मांग की है। थल में बीते 24 घंटे में 70 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।