UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

विदेश भेजने के नाम पर 12.5 लाख की ठगी

हरिद्वार(आरएनएस)। पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 12.5 लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। अलीपुर गांव निवासी शाहजेब ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले साल सितंबर में विदेश में पढ़ाई के लिए अपग्रेड एब्रॉड नमक कंपनी से संपर्क साधा था। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विशाल वर्मा से उसका संपर्क हुआ था। किसी वजह से वह विदेश नहीं जा सका था।