UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

युवक पर भाभी की बहन से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक युवक पर भाभी की बहन से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रामपुर यूपी निवासी एक युवती ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बहन की शादी थाना ट्रांजिट कैंप के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसका अपनी बहन के ससुराल में आना-जाना रहता था। इस दौरान उनकी बहन के देवर भोगपुर डाम तीरथनगर बरी आंवला जसपुर निवासी वीरपाल पुत्र सतनाम सिंह ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जून माह में वीरपाल ने उसे रुद्रपुर बुलाया। वहीं अटरिया ढाल के पास किराये के कमरा लेकर दोनों एक साथ रहने लगे। आरोप है कि यहां वीरपाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब शादी की बात करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी वीरपाल पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई नेहा ध्यानी कर रही हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।