UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

देहरादून का दस हजार का इनामी पशु तस्कर सहारनपुर से गिरफ्तार

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून से फरार दस हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को यूपी के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ देहरादून और सहारनपुर जिले में 27 अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को दून लाकर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सहारनपुर निवासी फैजान उर्फ फिल्टर संरक्षित पशु तस्कर है। उसे पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। गैंग में शामिल समीम पुत्र अजीज निवासी गंदेवडा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, फरार था। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। हाल में आरोपी के सहारनपुर में उसके ससुर के घर में होने की भनक लगी। वहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनीत, कांस्टेबल किरण कुमार शामिल रहे।