UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर भड़के कांग्रेसी

रुद्रपुर(आरएनएस)। भाजपा के सहयोगी दल के विधायक संजय गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ भाजपा के कुछ नेताओं के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक बयान देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में डीडी चौक पर प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि विधायक गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के एक मंत्री और दिल्ली के पूर्व विधायक ने भी राहुल गांधी के खिलाफ हिंसक और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। कहा कि गांधी परिवार देश का इकलौता ऐसा परिवार है, जिसके परिवार के दो लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है। ऐसे में राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सतीश कुमार, अर्जुन विश्वास, रामकृष्ण सैनी, ममता रानी, इरदीश गोला, ज्योति टम्टा, बाबू विश्वकर्मा, सिद्धार्थ, काजल गंगवार, आधार श्रीवास्तव, काजल चौहान, शीला चौधरी, सुमन, पंकज और लवी कुमार आदि मौजूद रहे।