UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

संत सुधांशु महाराज रविवार को पटेलनगर में देंगे आध्यात्मिक प्रवचन

देहरादून(आरएनएस)।  विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु महाराज रविवार को दस से एक बजे तक पटेलनगर गुरु रोड स्थित मनभावन वैडिंग प्वाइंट में आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि सुधांशु महाराज शनिवार की शाम को मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा के केशव विहार स्थित आवास पर पहुंचेंगे। जहां मिशन परिवार के अनुयायी उनका स्वागत करेंगे। वह वहीं भक्तों को आर्शीवाद देंगे और मिशन की सेवा गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। मिशन के अनुयायियों में सुधांशु महाराज के दून आगमन पर प्रसन्नता है। शहर में स्वागत द्वार, होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। भक्तों की सुविधा को देखते हुए प्रवचन का यह आयोजन शहर में ही रखा गया है।