честные казино с быстрыми выплатами
бездепозитные бонусы казино
играть в лучшем казино на деньги
база казино с бездепозитным бонусом
онлайн казино России
casino oyunu
देहरादून(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की जनता ने विकास और सनातन के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रिकार्ड मतदान होगा। मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति केदारघाटी की जनता का विशेष लगाव है और यही कारण है कि पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल को बंपर वोट मिलने वाले हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी लंबे समय से बूथ प्रबंधन के कार्य में जुटी हुई है। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए भी पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को अपने बूथ पर आगे रहने का लक्ष्य दिया गया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव की तैयारी में भाजपा लंबे समय से जुटी हुई थी। इसके तहत सभी विधायक और मंत्रियों को जनसंपर्क का जिम्मा दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ ही पार्टी ने प्रवासी वोटरों को भी साधने का काम किया। बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता मतदान के लिए अपने अपने बूथ स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

