देहरादून(आरएनएस)। धामावाला बाजार के ज्वेलर के खिलाफ रुपये मांगने पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। शशी शेखर कर्णवाल निवासी आर्य समाज मंदिर धामावाला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कनक ज्वेलर के मालिक राहुल वैद पर उनके 1.46 लाख रुपये बकाया चल रहे हैं। कर्णवाला का कहना है कि आरोपी से कई बार रुपये मांगे गए। वह भुगतान नहीं कर रहा है। पीड़ित ने बीते 18 नवंबर को रुपये देने का दबाव बनाया। आरोप है कि तब राहुल वैद ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने आरोपी कनक ज्वेलर के मालिक राहुल वैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This