UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस

रुद्रपुर(आरएनएस)। हादसे में युवक की मौत के मामले में शनिवार को मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम गहवरा थाना मीरगंज बरेली निवासी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की रात उनका पुत्र अमन अपने दोस्त की बाइक पर पीछे बैठकर रोडवेज बस स्टैंड जा रहा था। इस दौरान खेड़ा मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। उनके बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।