UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

विरोध के उठे स्वर, तो बदल गई स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून(आरएनएस)।  दो दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाय चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। इस सूची में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को शामिल किया गया। जबकि पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर को इस सूची से बाहर रखा गया है। सूची को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं ने उनका नाम शामिल नहीं करने को लेकर एतराज जताया था। इसके बाद बुधवार को इस सूची में संशोधन करते हुए कुछ नाम हटाए गए तो कुछ जोड़ दिए गए। सूची में अब भागीरथ भट्ट और सतीश नैनवाल के स्थान पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर और एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया गया है। जबकि सूची के बाहर किए गए दोनों नेताओं को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बनाकर एडजस्ट किया गया है। यह जानकारी अध्यक्ष माहरा के मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने दी है।