देहरादून(आरएनएस)। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों पर हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना करते हुए नियम विरुद्ध परमिट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा कि उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने आरटीए अध्यक्ष समेत दो सदस्यों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब देने को कहा है। शुक्रवार को सोसाइटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने कहा कि संभागीय परिवहन विभाग की ओर से टाटा मैजिक को नियम विरुद्ध स्टेज कैरिज परमिट दिए जा रहे थे। जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 2014 में हाईकोर्ट ने परमिट जारी नहीं करने के आदेश दिए थे। तब दो बार स्टैंडिंग काउंसलि और एक बार तत्कालीन आरटीओ ने कोर्ट में उपस्थित होकर कहा था कि परमिट नहीं दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके बाद स्टेज कैरिज पर परमिट दिए जा रहे हैं। दावा किया इस मामले में हाईकोर्ट ने आरटीए अध्यक्ष समेत दो सदस्यों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में दबाव देने को कहा है। अध्यक्ष डंडरियाल ने आरोप लगाया कि परमिट जारी करने में भ्रष्टाचार चल रहा है। नियम विरुद्ध परमिट जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नियम विरुद्ध परमिट देने का आरोप लगाया


