UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर(आरएनएस)।  मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी और आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। विकासनगर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि 12 जनवरी को सुशील कुमार निवासी पंवार मार्केट डाकपत्थर ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह मेडिकल स्टोर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान जीवनगढ़ निवासी उस्मान पुत्र नसीर ने उनके गल्ले से 13 हजार रुपये चोरी किए और भाग गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार रात को आरोपी उम्मान निवासी जीवनगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना के दौरान चोरी की गई नगदी और आधार कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की गई धनराशि में से उसने कुछ नशे की पूर्ति के लिए खर्च कर दिए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।