UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जिलाधिकारी, एसएसपी ने लिया जायजा

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा, और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने मंगलवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूरा करने और खेलों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग, और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। एसएसपी ने सुरक्षा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने, पुलिस बल की तैनाती और ड्यूटी पॉइंट्स के निर्धारण के संबंध में सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, निरीक्षक अभिसूचना, और पीआरओ के साथ विचार-विमर्श किया। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पांडे, पीआरओ मदन मोहन जोशी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।