UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पिकअप वाहन चालक ने फांसी लगाई

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिसई बंडिया निवासी एक पिकअप वाहन चालक ने फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 24 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी सिसई बंडिया पिकअप वाहन में चालक था। विक्रम सिंह के पड़ोस में उसकी बहन रहती है। बुधवार रात घर के सभी लोग बहन के घर गए थे। रात को जब वे वापस आए तो उन्होंने विक्रम को कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने आनन-फानन में विक्रम को फंदे से नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली के एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।