UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

तीर्थ स्थल श्रीद्रोणासागर में गंदगी से रोष, एसडीएम से की शिकायत

रुद्रपुर(आरएनएस)।  स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहां एक ओर सड़क से दफ्तर और कालोनियों में स्वच्छता बेहतर होने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं बाज़पुर रोड स्थित तीर्थ स्थल श्री द्रोणासागर अनदेखी का शिकार हो रहा हैं। परिसर के आसपास क्षेत्रों, पानी के नल के आसपास में गंदगी फैली है। शौचालय में गंदगी फैली होने के कारण सुबह-शाम घूमने आने वाले लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी यहां किया जाता। जिसके चलते स्थानीय नागरिकों ने रोष जताते स्थानीय प्रशासन से सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि शौचालय गंदा होने से बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, शौचालय की सफ़ाई करना ज़रूरी है। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरटीआई कार्यकर्ता सरोज सिंह ठाकुर, पंकज जोशी, ललित जोशी,राजिंदर सिंह अधिकारी, खुशाल सिंह अधिकारी जितन जोशी, दक्ष जोशी, लक्ष्य जोशी, नैशर्ग पाण्डेय आदि ने कहा कि जल्द शौचालय की स्थिति में सुधार नहीं किया जाता है, तो स्थानीय लोगों को आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा।