UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जीआईसी कमलेश्वर में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में राजकीय शिक्षक संघ की विद्यालय शाखा का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सवित जनौटी को अध्यक्ष, संगीता पंत को उपाध्यक्ष, गणेश जोशी को शाखा मंत्री, मनोज कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश बिष्ट को प्रचार मंत्री, नरेंद्र सिंह बनकोटी को आय-व्यय निरीक्षक तथा राजेंद्र सिंह बिष्ट को संरक्षक चुना गया। सभी पदों पर चयन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, खजान चंद्र कांडपाल, रेणुका जोशी, प्रीतिका भटनागर, ललिता रौतेला, शर्मिला, निर्मला लोहनी, गोविंदी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह टीम शिक्षक हितों की रक्षा तथा विद्यालय के शैक्षिक और रचनात्मक वातावरण को सशक्त करने हेतु प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।