UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोसी क्षेत्र में किया वृक्षारोपण

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा में व्यापक रूप से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हवालबाग मंडल के कोसी क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्रीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों आम जनमानस ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। जनपद के सभी मंडलों में आज पर्यावरण दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। हर क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रतीकात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, भाजपा कार्यकर्ताओ ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और इसे संरक्षित करने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत हवालबाग कोसी में पेड़ लगाया, इसके बाद मटेला कोसी पंप हाउस में जल संस्थान अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। नयाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितना शुद्ध वायु और जल है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष सुनील बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, गोविंद बिष्ट, मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी, किशन बिष्ट, गौरव कांडपाल, सुनील नेगी, दीवान बिष्ट उपस्थित रहे।