UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इमारत की आठवीं और नौवीं मंजिल पर लगी थी।
पुलिस ने बताया कि शब्द अपार्टमेंट में सुबह 9:30 बजे आग लगने के बाद बालकनी से एक ही परिवार के 3 लोग कूद गए थे, जिसमें सभी की मौत हो गई।
मृतकों में एक लड़का और एक लड़की और उनके पिता, यश यादव (35) शामिल हैं। दोनों बच्चों की उम्र 10-10 साल थी।
पुलिस का कहना है कि जिस समय अपार्टमेंट की आठवीं और नौवीं मंजिल में आग लगी, उस समय इमारत की अन्य मंजिलों पर कई लोग मौजूद थे।
आग की जानकारी लगते ही कुछ लोग नीचे आ गए, जबकि 3 लोग बालकनी से कूद गए थे, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यादव फ्लेक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे।
बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं आई है।