UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

श्रीनगर में भाजपा का जिलास्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन 12 जून को

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 जून को नगर क्षेत्र में जिलास्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत की दिशा में किए गए कार्यों को समाज के प्रबुद्धजनों तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम का जिला संयोजक गणेश भट्ट को नियुक्त किया गया है। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत तथा राज्य मंत्री रमेश गड़िया बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को श्रीनगर मंडल कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला संयोजक गणेश भट्ट, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री दिनेश पटवाल, मीडिया प्रभारी प्रकाश सती, नगर निगम के पार्षदगण एवं अन्य मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।