UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आज एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को गति देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। शाशनी द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने 9 सितंबर 2024 में जनपद अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका स्थानांतरण जनपद उद्यम सिंह नगर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ही हुआ है। उनके पास अल्मोड़ा नगर निगम के नगर आयुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार था। अल्मोड़ा में शाशनी 9 महीने 13 दिन तक कार्यरत रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार वीरेंद्र बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मेयर अजय वर्मा, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।