हरिद्वार(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन और पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में अभियंताओं को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लापरवाही करने वाले या तो काम में सुधार करें या स्वयं के तबादले की तैयारी करें। उन्होंन जल जीवन मिशन के तहत जनपद में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया और साफ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 27 जून तक यदि प्रगति नहीं दिखी, तो संबंधित सहायक विकास अधिकारियों का जून का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को तीन दिन के भीतर ग्राम सभा की खुली बैठकें आयोजित कर हर घर जल प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर भड़के डीएम, कहा सुधरें, नहीं तो छोड़ें हरिद्वार
ByNeha Joshi
Jun 24, 2025
