UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गुलदार के हमले में नेपाली मजदूर घायल

पौड़ी(आरएनएस)।  शहर से सटे बैँज्वाड़ी-च्वींचा मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे मतौली के पास गुलदार ने नेपाली मजदूर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नेपाली मजदूर अपने घर में काम कर रहा था, तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में मजदूर के सिर, आंख पर चोट आई है। मजदूर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुलदार के हमले में क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएफओ डीएफओ गढ़वाल स्पनिल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार ने 45 वर्षीय ध्रुव सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया कि प्रभावित क्षेत्र में विभागीय टीम को तैनात किया गया है। टीम गुलदार पर नजर रखेगी और संभावित क्षेत्र में गश्त करेगी। आस-पास के लोगों को भी पूरी सतर्कता बरने के लिए कहा गया है। डीएफओ ने कहा कि इन दिनों गांव के आस-पास और रास्तों में झाड़ियां उग आती है लिहाजा खेतों में भी काम करने के लिए अकेला न जाए। यदि गुलदार की गतिविधि कहीं दिखाई दे तो उसकी भी सूचना विभाग को दी जाए। वहीं, गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मार्ग से कई स्कूलों के बच्चों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण हर रोज आवाजाही करते है। स्थानीय ग्रामीण जगत सिंह, दिलीप रावत, दिगंबर शाह आदि ने बताया कि यहां बीते कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही थी, वन विभाग को कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन वन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।