UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर अल्मोड़ा में तिरंगा यात्रा और दीप प्रज्वलन होगा आयोजित

अल्मोड़ा। अखण्ड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा और दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे मां नन्दा देवी मंदिर परिसर से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा मां नन्दा देवी मंदिर से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई अल्मोड़ा बाजार पहुंचेगी और पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना और अखण्ड भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा, जिसमें सैकड़ों दीपों की रोशनी से मां नन्दा देवी मंदिर परिसर जगमगाएगा। इसके पश्चात भारत माता की आरती के साथ आयोजन संपन्न होगा।