UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वृद्धावस्था पेंशन निकालने बैंक पहुंचा फरार आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ा। तीन साल से फरार चल रहा आरोपी सोमवार को दन्या पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसे उस समय दबोच लिया जब वह उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, जागेश्वर शाखा में वृद्धावस्था पेंशन निकालने पहुंचा था। गिरफ्तार आरोपी प्रताप सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम चमवाखासा, थाना दन्या, अल्मोड़ा निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में दर्ज आपराधिक मुकदमे में धारा 307, 323, 325, 450, 504 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। वह वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस पूछताछ में प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार जगह बदलता रहा और इस दौरान दिल्ली में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक चंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रदीप कुमार की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।