हरिद्वार(आरएनएस)।   महंत रघुवंशपुरी कोरादेवी ट्रस्ट के सचिव और ट्रस्टी विशाल शर्मा ने दंपति और उनके बेटे पर ट्रस्ट की संपत्ति हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और 50 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ले शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक ट्रस्टी विशाल शर्मा ने शिकायत कर बताया कि महंत रघुवंशपुरी कोरादेवी ट्रस्ट में सात ट्रस्टी विशाल शर्मा, कीर्तिकांत शर्मा, अंशु शर्मा, कोमल चौधरी, अचिंत भटनागर, डॉ. भरत तिवारी और शैल तिवारी शामिल हैं। ट्रस्टी विशाल ने आरोप लगाया कि डॉ. भरत तिवारी ने वर्ष 2021 और 2022 के बीच ट्रस्ट के खाते से करीब 50 लाख रुपये अपने और अपने पुत्र के खातों में भेजे थे। इसमें 8 सितंबर 2021 और 3 नवंबर 2021 को 32 लाख रुपये, 16 अगस्त 2022 को तीन लाख रुपये, और 10 दिसंबर 2021 को 15 लाख रुपये नगद प्राप्त किए गए थे।

Share This