UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, अल्मोड़ा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है और आगे भी जनहित, सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, यूथ जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, गीता मेहरा, परितोष जोशी, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, गोविंद बल्टियाल, वैभव पांडेय, मुकेश कुमार, अनूप भारती, रविंद्र टम्टा, शरद साह, दीपा साह, ललित सतवाल, प्रकाश डसीला, लीला जोशी और जगदीश पांडेय सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।