UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

रुड़की में महिला मोर्चा की बजट चौपाल

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की के सुभाष नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को ‘बजट चौपाल’ आयोजित किया। मुख्य वक्ता डॉ. जानकी नौटियाल ने केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि यह कदम देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में सहायक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मधु सिंह ने की। उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्रीय गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बजट से जुड़े संदेशों को सराहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा डॉ. जानकी नौटियाल ने संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार की नीतियों को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि बजट से सभी वर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और स्वागत गीत के साथ हुई, जबकि समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक सावित्री मंगला, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नंदा ऐरी, वीरमती यादव, रश्मि चौधरी, मंजू रावत, ममतेश चाहल, आरती बहुखंडी, तृप्ति कंसल, कमला बमोला, बृजेश शर्मा, हेमा बिष्ट, अनुराधा, पुष्पा ऐठानी और संगीता सैनी आदि मौजूद रहीं।