UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक शहर के एक होटल में आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने बीते समय में किए गए कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए गए। इस दौरान पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, जनजागरूकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर महेश नयाल, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, संजय डालाकोटी, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, मदन बिष्ट, गोविंद मटेला, सौरभ वर्मा, मनीष कुमार जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।