UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई से जंगल की आग पर पाया काबू

अल्मोड़ा। रानीखेत क्षेत्र में जंगल में लगी आग को अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। मंगलवार रात हल्द्वानी रोड स्थित शिवानी होटल के समीप जंगल में आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र रानीखेत को मिली। आग तेजी से फैलते हुए नजदीकी गांव और रिसोर्ट की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का आकलन करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने छह होज लाइन बिछाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण समीप स्थित रिसोर्ट से भी पाइप के माध्यम से पानी की व्यवस्था कर लगातार बुझाने का कार्य जारी रखा गया। फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता और मेहनत के चलते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ।