UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भटकती मिली दो नाबालिग बालिकाओं को परिजनों के किया सुपुर्द

अल्मोड़ा। द्वाराहाट कोतवाली क्षेत्र में भटकती मिली दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला बुधवार रात का है, जब पुलिस को दोनों बालिकाएं क्षेत्र में भटकती हुई मिलीं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मीना आर्या, अपर उपनिरीक्षक विजयपाल और कांस्टेबल मनमोहन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं के परिजनों की जानकारी जुटाई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत जताई और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।