UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल का हवालबाग भ्रमण, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने हवालबाग क्षेत्र के अंतिम छोर के गांवों नैगांव, रौन डाल, जुड़कफून, डोबा, बलम सिद्धपुर, कुमान एवं पतलिया का भ्रमण किया। राज्यमंत्री के भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम बार आगमन पर उपाध्यक्ष चाय विकास बोर्ड गोविंद सिंह पिलख्वाल का जोरदार स्वागत किया एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। श्री पिलख्वाल ने अधिकांश बूथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान समस्त क्षेत्रवासियों ने रंगल इंटर कॉलेज निरीक्षण करवाया तथा प्रधानाचार्य ने जर्जर हो रहे स्कूल भवन को बनाने हेतु अनुरोध किया, इस पर राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने जल्दी विधायक रघुनाथ सिंह चौहान से बात कर इस समस्या का समाधान निकालने की बात कही तथा मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में बात करने का आश्वासन दिया।

राज्यमंत्री ने हवालबाग मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिम्मत सिंह ग्राम पलिया से उनके घर जाकर मुलाकात की, साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कमर कसने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल के हवालबाग भ्रमण के दौरान भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, आनंद डंगवाल, राहुल बिष्ट, विनोद कांडपाल, चंदन चौहान, मोहन राम, मोहन चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक गंगा सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान गोधन, पप्पू कुमान आदि लोग उपस्थित रहे।