UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा नगर में वन वे व्यवस्था में शुक्रवार से समय में आंशिक परिवर्तन

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत दिनांक 30/04/2021 शुक्रवार से नगर अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर से माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जो निम्नवत है।

1- एल0आर0साह रोड पर वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे सायं 08.00 बजे तक लागू रहेगी। (पूर्ववत)

02- कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बाजार बंद होने के उपरान्त अपराह्न 02.30 बजे से लक्ष्मेश्वर से माल रोड पर टू-वे यातायात व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। (परिवर्तन)