UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

हंस फाउंडेशन ने 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्वयं सेवी संगठन हंस फाउण्डेशन ने जिले के लिए 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए हैं। संस्था प्रतिनिधि ने शनिवार को नोडल अधिकारी ऑक्सीजन सप्लाई डॉ. दीपक मुरारी को कंसंट्रेटर प्रदान किए । इनका इस्तेमाल बेस के कोविड वार्ड में किया जायेगा। यही नहीं राजीव श्याम एंड कंपनी ने जिले को 100 ऑक्सीजन फ्लो मीटर प्रदान किए हैं । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिले में कोविड से लडऩे के लिए निजी क्षेत्र से सहयोग लिया जा रहा है। कंपनियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के सीएसआर फंड से इसके लिए सहयोग लिया जा रहा है। इस कार्य में नोडल अधिकारी सीएसआर राकेश जोशी, समन्वय अधिकारी सीएसआर डॉ. एसके उपाध्याय, प्रियंका सिंह, शिवेन्द्र प्रताप, केएन गहतोड़ी की टीम इस मामले में बेहतर कार्य कर रही है।