UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत किये सेवा कार्य

अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत सल्ला में आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प में पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सेवा ही संगठन-2 अभियान को लेकर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने वैक्सीन सेंटर मे आये लाभार्थियों को जूस मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया और पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सभी से मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने एवं दो गज की दूरी है जरूरी को अपने नित्य व्यवहार मे आने का आह्वान किया। इस दौरान श्री पिलख्वाल ने गांव के बड़े बुजुर्गों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सल्ला बलवंत राम टम्टा, महेन्द्र सिंह बजेठा, मनोज सिंह बजेठा, शंकर सिंह मेहता, एडवोकेट गिरीश सिंह मेहता, सुशील कुमार मेहता, विशन राम, आनन्द सिंह देवड़ी, हयात सिंह भोज, बीमा देवी, कुन्ती देवी, बसंती देवी, तुलसी देवी आदि उपस्थित रहे।