UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

द्वाराहाट: जरूरतमंदों को विधायक महेश नेगी ने बांटी खाद्य सामग्री

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: सेवा ही संगठन अभियान के तहत विधानसभा द्वाराहाट वासियों के लिए आज से विधानसभा द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी ने अपने निजी खर्चे से इस भयानक महामारी के चलते लगातार निःशुल्क राशन वितरण करना शुरू कर दिया गया है। जिसमें विधायक महेश नेगी ने विधवा महिला, असहाय, अनाथ, दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से ही आग्रह किया है कि वह इस राशन वितरण का भरपूर लाभ उठाएंगे और कहा कि यह कार्य पूर्व की भांति लगातार चलते रहेगा। राशन में आटा, चीनी, दाल के अलावा मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने व गरीब होनहार बच्चों के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध कराई हैं। विधायक नेगी ने कहा हमारा यह लक्ष्य 20 हजार लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का है, जिसे हम चारों मंडलों के गांव-गांव तक खुद अपनी गाड़ी से पहुंचाएंगे, जो इस कोरोना काल में जारी रहेगा।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)