UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सेवा ही संगठन अभियान के तहत पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल ग्राम पलना व ग्राम खेर्दा पहुंचे

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने लमगड़ा विकास खंड के ग्राम पलना व ग्राम खेर्दा में ‘सेवा ही संगठन-2’ अभियान के तहत मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये। इस अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने लोगों से कहा कि कोरोना को लेकर आवश्यक सावधान बरतें और मास्क व दो गज दूरी है जरूरी को अपने दैनिक कृत्य में अपनाएं। इस बीच पूर्व मंत्री ने स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा दिये जा रहे खाद्यान्न के संबंध मे भी जानकारी प्राप्त की तथा समस्याएं जानी। जिस पर लोगों का उत्तर संतोषजनक रहा। कार्यक्रम में अनूप सिंह बिष्ट, संरपच गोपाल सिंह बिष्ट, राकेश भण्डारी, अशोक जोशी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पूरन सिंह मेहता, गोपाल मेहता, हरीश मेहता, पवन सिंह, जगदीश सतवाल, प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान महेश सिंह बिष्ट, पूरन सिंह सतवाल, देवेन्द्र सत्यपाल, दीपक पोखरिया आदि मौजूद रहे।