UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भगत सिंह कोश्यारी के 80वें जन्मदिन पर अल्मोड़ा के बलढोटी स्थित कुष्ठ आश्रम में हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा। महाराष्ट्र एवं गोवा के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के 80वें जन्मदिन पर अल्मोड़ा के बलढोटी स्थित कुष्ठ आश्रम में कोविड 19 का ध्यान रखते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मास्क सैनिटाइजर साबुन तथा फल वितरित किये गये और उनकी दीर्घायु कि कामना की गयी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरूरानी, अध्यक्ष ग्रामीण मंडल ललित मेहता, सभासद जगमोहन बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, नगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र सत्यपाल, उपाध्यक्ष सुनील जोशी, पूर्व नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, पूर्व सभासद विद्या बिष्ट तथा पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश भण्डारी आदि उपस्थित रहे।