अल्मोड़ा। मोबाइल चार्जर में पैर लगने से युवक को बिजली का जोरदार कंरट लग गया। जिससे युवक का पैर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार विकास भवन निवासी आसिफ अली (24) पुत्र इस्लाम अली ने मंगलवार देर शाम अपने घर में मोबाइल चार्ज पर लगाया था। इसी बीच चार्जिंग के दौरान चार्जर में उसका पैर पड़ गया। चार्जर में पैर पडऩे पर उसे करंट लग गया। जिससे उसका पैर बुरी तरह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां युवक को भर्ती कर इलाज चल रहा है।

Share This