UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं मंदिर पोखरखाली में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन

अल्मोड़ा। शिरडी सांई कृपाधाम मंदिर पोखरखाली में कल 24 जुलाई शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा उत्सव में प्रातः 7 बजे साईं स्नान/गुरु पूजन, 8 बजे आरती, पार्थिव पूजन 10 बजे, सुन्दर काण्ड दोपहर 12 बजे, सत्यनारायण कथा 3 बजे तथा सायं 5 बजे हवन, भंडारा और सायं 6 बजे महाआरती होगी। मंदिर परिसर में बिना मास्क प्रवेश वर्जित है तथा सभी पूजा कार्य कोविड नियमों के अंतर्गत होंगे।