UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन कलैक्ट्रेट भवन का किया निरीक्षण, कर्मचारियों हेतु चलेगी शटल सेवा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज स्यालीधार स्थित नवीन कलैक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलैक्ट्रेट भवन के विभिन्न कक्षों में जाकर निरीक्षण किया और हुए कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन कलैक्ट्रेट भवन पूर्ण हो चुका है इसमें सभी सिविल कार्य हो गये है कार्यालयों हेतु फर्नीचर उपलब्ध करा दिया जायेगा उसके बाद धीरे-धीरे सेक्शनों को स्थानान्तरित कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों व अन्य लोगों के आवागमन हेतु शटल सेवा की सुविधा प्रदान की जायेगी जिसे लोगो की सुविधानुसार अल्मोड़ा नगर से कलैक्ट्रेट तक चलाया जायेगा। इस दौरान परिसर में नवनिर्मित मन्दिर में जिलाधिकारी सहित कलैक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूर्ति स्थापना करते हुए पूजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगावार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल के अलावा कलैक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।