UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

15 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में बीती 4 अगस्त को थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद द्वारा चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी तिराहा (भतरौजखान) के पास वाहन संख्या- DL-5CD-1608 मारूति 800 कार को चैक करने पर उक्त वाहन से 15 पेटी अवैध गुलाब देशी मसालेदार शराब (कीमत करीब 54000.00) बरामद होने पर अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र भगी राम निवासी ग्राम तड़ी पोस्ट सिमलखान तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल व किशन पुत्र झुपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम घोड़िया हल्सौ थाना बेतालघाट जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद ने बताया कि उपरोक्त आरोपी बेतालघाट से शराब ला रहे थे, तथा हरड़ा भौनखाल में अवैध रूप से बेचने के फिराक में थे। पकड़ में आने पर गिऱफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद और आरक्षी संदीप सिंह शामिल रहे।