UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और कोरोना टीकाकरण को चलाया जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया तथा कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर नगर के टीकाकरण केंद्र राजकीय संग्रहालय में वृक्षारोपण किया गया तथा टीकाकरण अभियान में लगे सभी कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की। जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है हम सभी कार्यकर्ता उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। इस अवसर पर अजय वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा, लता पांडे, मुकुल कुमार, आशीष गुरुरानी, निखिल टम्टा, वैभव सिंह, आनंद कनवाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।