UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मानसी बिष्ट का राष्ट्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाज की कक्षा 12 की छात्रा मानसी बिष्ट का चयन राष्ट्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ है, जिसका आयोजन उड़ीसा के भुनेश्वर शहर में दिनांक 22 से 26 सितंबर तक होगा। बालिका के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, पी0टी0ए0 एवं समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया और सभी ने मानसी के उज्जवल भविष्य की कामना की।