UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा

अल्मोड़ा। बीती 24 अक्टूबर को वादी मेहताब कुरैशी पुत्र एहसान कुरैशी निवासी नयालखोला अल्मोड़ा द्वारा 23 अक्टूबर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी करने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला के सुपुर्द की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा मामले के त्वरित अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपनिरीक्षक संजय जोशी द्वारा मय पुलिस टीम घटना के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी के आधार पर अंशुल कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार निवासी तल्ला दन्या के पास से चोरी किए गए 02 मोबाइल फोन, घरेलू जेवरात तथा नकदी सहित शत प्रतिशत बरामदगी होने पर उपरोक्त को धूनी मंदिर के पास पवार मार्केट अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल –
उपनिरीक्षक संजय जोशी (प्रभारी चौकी धारानौला)
आरक्षी हिमांशु
आरक्षी आनन्द नबियाल