अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक में दिन दहाड़े लाठे डंडो से पीटकर सुपई गांव निवासी युवक राजेंद्र की हत्या में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पुलिस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी भी दो आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। गौरतलब है कि 20 जुलाई को सुपई गांव में निवासी राजेंद्र सिंह स्व. नैन सिंह को काचुंला पुल के पास कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कमला ने 22 जुलाई को पटवारी क्षेत्र पल्यू में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी मनोज डोलिया उर्फ मन्नू (23) पुत्र कुँवर सिंह डोलिया निवासी ग्राम- सुपई सुपयाल पोस्ट बाड़ेछीना, गौरव सुयाल उर्फ गोलू (19) पुत्र राजेंद्र सुयाल निवासी ग्राम सुपई सुपयाल पोस्ट बाड़ेछीना को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मामले में लिप्त 9 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब केवल दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। टीम में वउनि बसंती आर्या, एसआई मनोहर सिंह, कांन्स्टेबल संदीप सिंह, खुशाल राम, नारायण रावल, मान सिंह शामिल रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *