UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

आप ने अल्मोड़ा में की मुफ्त तीर्थ यात्रा गांरटी की शुरूआत

अल्मोड़ा। आप ने प्रदेश में मुफ्त तीर्थ यात्रा गांरटी का शुभारंभ कर दिया है। जिले में सर्वप्रथम नंदादेवी मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी और बाबा सीताराम को मुफ्त तीर्थ यात्रा का टिकट प्रदान किया गया। शुक्रवार को आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा पार्टी अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में इसकी घोषणा की है। इसके तहत उत्तराखंड में सरकार बनने पर प्रदेश के हर धर्म के लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। जिसमें अयोध्या में रामलला, अजमेर शरीफ और करतारपुर साहिब जैसे पवित्र स्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में आप सरकार ने बुजुर्गों को रामलला के दर्शन करवाने की पहल की है। कहा गारंटी टिकट लेने वालों को सरकार बनने पर प्राथमिकता से धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्त्याल, नवीन चंद्र आर्य, अरुणोदय तिवारी, देव सिंह टंगड़िया, अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, रोहित सिंह, अफसान खान, पूरन सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, नीरज, अमन रहे।