UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

बंदर ने जिला अस्पताल में मचाया उत्पात

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मंगलवार को एक बंदर ने जम कर उत्पात मचाया। इसके चलते कुछ देर तक यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अंत: वह बंदर वहां से भाग गया और स्थिति सामान्य हुई। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में सुबह बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। अस्पताल कार्मिकों ने बंदर का उपचार किया। इसके कुछ देर बाद बंदर ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बच्चों और तीमारदारों के कंधे में बैठ गया। बाद में बमुश्किल उसे भगाया गया।