UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमित जोशी ने समर्थकों के साथ खोल्टा, सरकार की आली, थपलिया, सुनारीनौला में किया व्यापक जनसंपर्क

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमित जोशी ने जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल और आप संरक्षक नंदन लाल शाह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा विधानसभा के तल्ला खोल्टा, शक्ति सदन, जल निगम, थपलिया, सुनारीनौला, सरकार की आली में घर घर जाकर जनसंपर्क किया व आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने जनता से आम आदमी पार्टी व अमित जोशी को वोट देने की अपील की।

बता दें की अमित जोशी के साथ थपलिया, सरकार की आली, जोशीखोला, खोल्टा, PWD कालोनी, शक्ति सदन, सुनारीनौला, जलनिगम कालोनी, लोअर माल रोड में आप कार्यकर्ताओं ने अमित जोशी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया और सम्पूर्ण क्षेत्र में अमित जोशी के साथ भ्रमण कर आम आदमी पार्टी और अमित जोशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

आप प्रत्याशी अमित जोशी ने जनता से अपील की कि इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील करी की अल्मोड़ा को आईटी हब और टूरिस्ट हब बनाने के लिए आप अपना वोट झाड़ू को दें।

इस मौके पर आप संरक्षक नंदन लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री जगमोहन फर्तियाल, अखिलेश टम्टा, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी, मयंक कनवाल, प्रकाश कांडपाल, नवीन आर्या, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कल्पित रावत, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार, संदीप नयाल, मुमताज, मेहनाज, साहिल, सौरभ, मनीषा, गीता, रवीना, ललिता आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।