UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार हवालबाग के दौलाघट निवासी देवेंद्र (35) ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार दिन में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक के विषाक्त पदार्थ के सेवन का पता नहीं चल पाया है। चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद से भर्ती किया जाएगा।