UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गोविंदबल्लभ पंत की जयंती पर हुए सूक्ष्म कार्यक्रम

अल्मोड़ा।(हरीश त्रिपाठी)।विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज महान स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी ,उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ,भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविंदबल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर गोविंद बल्लभ पार्क अल्मोड़ा में जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत उनकी जन्मस्थली उनके गांव खुंट में जाकर माल्यार्पण करते हुए सूक्ष्म कार्यक्रम में प्रतिभाग किय। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गोविंद पिल्खवाल, कार्यक्रम के संयोजक चंदन सिंह भोज, पूर्व प्रधान एवं अध्यक्ष ललित पंत, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हवालबाग प्रकाश बिष्ट, जनसंघ से जुड़े खीम सिंह, ग्राम प्रधान मनोज, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कांडपाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश रौतेला,क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रसाद,प्रधान भगवान सिंह,सोनू, जगदीश, संजय पंत, सुंदर सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।